PM Kisan Yojana List Update: किसान योजना से कटा लाखों किसानों का नाम, अगली क़िस्त से पहले करले ये जरुरी काम

PM Kisan Yojana List Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल सरकार की तरफ से ₹6,000 की मदद दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना का फायदा उठा चुके हैं। लेकिन हाल ही में जारी की गई नई लाभार्थी सूची ने कई किसानों को हैरान कर दिया है, क्योंकि सरकार ने कई नामों को इस सूची से हटा दिया है।

क्यों हटाए गए किसानों के नाम

हाल ही में सरकार ने योजना के लाभार्थियों की नई सूची जारी की है जिसमे कई किसानों के नाम हटाए गए हैं। सरकार की नई सूची में लाभार्थियों के नाम हटाने की बड़ी वजह लोगों द्वारा जमा किए गए गलत दस्तावेज और खातों का केवाईसी नहीं होना था। सरकार ने बताया है कि अगर किसान अपने दस्तावेज सही कर लेते हैं और सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लेते हैं, तो उनके नाम फिर से सूची में जोड़े जा सकते हैं।

19वीं किस्त का इंतजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18 किस्तें किसानों को मिल चुकी हैं। ये राशि हर चार महीने में तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में डाली जाती है। अब किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, यह किस्त फरवरी 2025 में जारी हो सकती है। किसानों को जिनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं, चिंता करने की कोई बात नहीं है। सरकार ने बताया है कि अगर किसान अपने दस्तावेज सही कर लेते हैं और सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लेते हैं, तो उनके नाम फिर से सूची में जोड़े जा सकते हैं।

कैसे चेक करें अपना नाम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची में नाम चेक करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें। लाभार्थी सूची या Beneficiary Status सेक्शन में जाकर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, या मोबाइल नंबर दर्ज करें। जानकारी भरने के बाद “सबमिट” पर क्लिक करें। अगर आपका नाम सूची में है, तो यह स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *