Majhi Ladki Bahin Yojana Kisat: महायुति की बंपर जीत के बाद इस दिन आएगी माझी लडकी बहिन योजना की नई किस्त, बैंक खाते में डाले जाएंगे इतने रुपये

Majhi Ladki Bahin Yojana Kisat: सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर हैं। महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना के मॉडल पर ‘माझी लडकी बहिन योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं और सरकार ने इसमें पांच किस्तें जारी की हैं। महिलाएं अब अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं।

इस दिन जारी हो सकती है किस्त

महाराष्ट्र में एक दिन पहले विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, विपक्षी महाविकास अघाड़ी को काफी बुरी हार का सामना करना पड़ा है। नई सरकार बनने के बाद, माझी लडकी बहिन योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है। इस बार योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये ही मिलेंगे।

खाते से आधार लिंक जरूरी

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का फायदा उठा रही महिलाओं के लिए बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना जरुरी है। अगर किसी महिला के बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो उनकी अगली किस्त रुक सकती है। इसलिए इस काम को जल्दी से करवा लेना चाहिए।

ऐसे देखें स्टेटस

योजना के तहत किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। वहां आपको लाभार्थी की स्थिति देखने का एक विकल्प मिलेगा। आपको मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर में से कोई एक भरना होगा और फिर कैप्चा कोड डालकर ओटीपी के लिए विकल्प चुनना होगा। ओटीपी डालने के बाद आपको स्टेटस दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *