Ladli Behna Yojana Status: 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपये की किस्‍त जारी, फटाफट चेक करें योजना का स्टेटस

Ladli Behna Yojana Status: मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें से एक लाडली बहना योजना इतनी तेजी से लोकप्रिय हुई है कि कई अन्य राज्यों में भी इसके समान महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। बीते शनिवार को मध्य प्रदेश में इस योजना की 18वीं क़िस्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला लाभार्थी के खाते में 1250 रुपये भेजे गए।

Ladli Behna Yojana Status

मध्यप्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की। यह योजना देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उनके पोषण तथा स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

खाते में आएंगे 1250 रुपये

सीएम ने एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए 26 लाख बहनों को 55 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए 55 लाख रुपये की राशि 333 करोड़ रुपये के रूप में भेजी गई है। यह राशि सीएम ने राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर के नेहरू स्टेडियम से जारी की।

पिछले साल बढ़ाएं गए थे 250 रुपये

लाडली बहना योजना के अंतर्गत जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक कुल 17 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में लाडली बहनों को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता दो बार प्रदान की गई है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये की किस्त दी जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *